पृथ्वी शॉ ने नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। वे अभ्यास मैच में चोटिल हो गए थे। उनके पैर में चोट लगी थी। उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था। इसके बाद उन पर प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण 8 महीने का प्रतिबंध भी लगा। पृथ्वी ने नवंबर 2019 से घरेलू क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक भी लगाया था। पृथ्वी ने पिछला टेस्ट अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इसमें उन्होंने 70 और 33 रन की पारी खेली थी। पृथ्वी ने अब तक 2 टेस्ट में 118.50 की औसत से 237 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक भी है
पृथ्वी की एक साल बाद वापसी